September 21, 2026

विधायक केवल सिंह पठानिया ने बसनूर पंचायत में क्षतिग्रस्त गड़प्पा मोड़ बागड़ू पुहाड़ा संपर्क मार्ग की मरम्मत तथा शीघ्र डंगा लगाने निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। बसनूर पंचायत में विकास कार्यों निरीक्षण करने पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी तथा कार्यों को समयबद्व पूरा किया जाए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और सरकार के पैसे सही उपयोग सुनिश्चित हो सके। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है तथा सभी क्षेत्रों का एक समान विकास सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प को पूरा करते हुए आम जनमानस की सेवा समर्पण भाव के साथ करने की नई शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सीएम से जो भी मांगा है वह दिलखोलकर मिला है।

About The Author