August 29, 2026

 

 

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार सुबह शिमला शहर के आपदा प्रभावित वार्डों का दौरा करने पहुंची।प्रियंका ने समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटा।प्रियंका ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करें।प्रदेश में यह न देखा जाए कि यहां कांग्रेस की सरकार है।कहा कि आपदा के नाम पर राजनीति नहीं होना चाहिए।केंद्र को हर संभव मदद करनी चाहिए।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। गौर रहे कि समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र में 21 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई थी।

About The Author