September 22, 2026
नगर पंचायत शाहपुर में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
नगर पंचायत शाहपुर ने अपने नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव कर एक उदाहरण पेश किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर एक की पार्षद उषा शर्मा तथा उपाध्यक्ष के रूप में वार्ड नंबर सात के पार्षद विजय गुलेरिया को चुना गया। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने इस मौके पर चुने गए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए, उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शाहपुर में हुई यह जीत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के विश्वसनीय नेतृत्व और लोक हितैषी नीतियों की जीत है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की ताजपोशी होना उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तासीन सुक्खू सरकार ने, अपने पहले ही स्थानीय निकाय चुनाव में निर्विरोध रूप से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर पार्टी समर्थित कार्यकर्ताओं की ताजपोशी करवा कर अपनी लोकप्रियता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार की नीतियों और जनकल्याण के संकल्प से प्रभावित होकर क्षेत्र के पार्षदों ने उनके दल का समर्थन किया है।

About The Author