डंगे गिरने और भूस्खलन से करोड़ों की क्षति रोकने में सक्षम है खस के पौधेः डॉ. राकेश पंडित

प्रदेश में बरसात के मौसम में डंगे गिरने और भूस्खलन से करोड़ों का नुकसान होता है। ऐसे में सरकार अगर खस नाम की घास के पौधे को सड़कों के किनारे और भूस्खलन के लिए संवेदनशील माने जाने वाले स्थानों पर लगाया जाये तो इससे भूस्खलन रोकने में शत प्रतिशत कामयाबी पायी जा सकती है। यह विचार विश्व संवाद केंद्र शिमला द्वारा आयोजित पौधारोपण में केंद्रिय आयुष मंत्रालय में सलाहकार सदस्य डॉ0 राकेश पंडित ने व्यक्त किये। विश्व संवाद केंद्र शिमला ने ग्राम पंचायत पगोग के बडश में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राकेश पंडित और कार्यक्रम अध्यक्ष में रूप में हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन से सेवानिवृत रणवीर सिंह झाल्टा उपस्थित रहे। जबकि विशेष अतिथि के रूप में स्थानीय पंचायत बडश की प्रधान कृष्णा ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ से पर्यावरण विशेषज्ञ और हिमाचल प्रांत पर्यावरण गतिविधि में सह संयोजक पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए। बडश के स्थानीय पौधारिक्त स्थानों पर देवदार, बान, कैल, जंगली अनार और चिनार के पौधे लगाये गये।

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राकेश पंडित ने बताया कि देशभर में प्राकृतिक औषधियों और जड़ी-बूटियों पर अनेक प्रकार रिसर्च हो रही है। जिससे पर्यावरण की अनेक समस्याओं से निजात मिल सकती है। डॉ. राकेश पंडित ने कोरोना के बारे में एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि भारत में पर्यावरण प्रदुषण के कारण संतुलन बिगड़ गया है जिस कारण मनुष्य के लिए उपयोगी वातावरण मित्र जीवाणु समाप्त हो गये और कोरोना के विषाणुओं के फैलने में मद्द मिली। पंडित ने बताया कि उन्होंने सरकार को खस के पौधों के उपयोग के बारे में लिखा है ताकि प्रतिवर्ष भूस्खलन से होने वाली जान और माल की क्षति को कम किया जाये। उन्होंने ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरों से निपटने में आम लोगों की पर्यावरण को लेकर बढ़ी जागरूकता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम अध्यक्ष रणवीर झाल्टा ने पौधरोपण कार्यक्रमों को मानवता और विनम्रता उत्पन्न करने वाला बताया। स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्णा ठाकुर ने पौधारोपण करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सभी लोगों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। विश्व संवाद केंद्र सचिव प्रकाश भारद्वाज ने सभी विशिष्ठ अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय का धन्यवाद किया। पौधारोपण कार्यक्रम में विश्व केंद्र प्रमुख दलेल सिंह ठाकुर, आरएसएस प्रांत प्रचार प्रमुख महीधर प्रसाद, प्रांत सहप्रचार प्रमुख मोतीलाल गौतम, प्रैस क्लब शिमला के अध्यक्ष अनिल हैडली, दैनिक जागरण राज्य ब्यूरो प्रमुख प्रकाश भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा, अधिवक्ता मेहरचंद, वरिष्ठ पत्रकार नीतू वर्मा, कृष्ण मुरारी और रविंद्र कुमार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *