यशवंत छाजटा बने हिमुडा के उपाध्यक्ष

कांग्रेस नेता यशवंत सिंह छाजटा को हिमुडा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सरकार ने पिछले दिन छाजटा के अलावा हिमुडा में 3 गैर-सरकारी सदस्यों की भी नियुक्ति कर दी है। शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने इस बारे अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि यशवंत छाजटा वर्तमान में कांग्रेस के महासचिव भी हैं। वह प्रदेश की पूर्व वीरभद्र सरकार में भी हिमुडा के उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं।
यशवंत छाजटा की हिमुडा उपाध्यक्ष पद पर तैनाती से प्रतीत होता है कि लोकसभा चुनाव से पहले सुक्खू सरकार बोर्डों व निगमों में और नियुक्तियां करेगी। सनद रहे कि पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह बीते दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताजपोशी का मुद्दा उठा चुकी हैं। यशवंत सिंह छाजटा के साथ-साथ सरकार ने सिरमौर जिला से तालुक रखने वाले प्रदीप सूर्या, बिलासपुर के जितेंद्र चंदेल तथा ऊना के राकेश चौधरी को हिमुडा के निदेशक मंडल में बतौर गैर- सरकरी सदस्य मनोनीत किया है।

About The Author