लोक निर्माण मंत्री ने धर्मशाला की तीन सड़कों का किया निरीक्षण

धर्मशाला के थाथरी गांव  पहुंचे विक्रमादित्य सिंह
लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्या सिंह ने शुक्रवार को धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र के दूर-दराज
क्षेत्र के थाथरी गांव का दौरा किया। वे लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ थाथरी गांव पहुंचे। लोक निर्माण मंत्री ने गांव के लोगों से भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना।
विक्रमादित्य सिंह ने धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत  तीन सड़कों के विस्तार एवं सुधार कार्य निरीक्षण किया और विभाग को सड़क कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग और धौलाधार के साथ लगते क्षेत्र में आकर्षक पर्यटक स्थल हैं। वर्ष में दुनिया भर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थानों को भी बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।
     लोक निर्माण मंत्री ने धर्मशाला के साथ लगते सांबर लाहड़ से थाथरी गांव तक साढ़े 3 करोड़ से सड़क के सुधार कार्य का निरीक्षण किया। इस सडक के विस्तार और सुधार कार्य से धर्मशाला के अंतिम गांव की  450 आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने कोतवाली बाजार वया खड़ा डंडा मार्ग , हीरू , दसालनी से भागसूनाग सड़क  के विस्तार कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बेहतर आवाजाही के लिये  5 करोड 14 लाख से सड़क का विस्तार और सुधार किया जा रहा है।
       लोक निर्माण मंत्री ने दाड़नू से वया इन्द्रू नाग से बंगोटू सड़क के विस्तार और सुधार कार्य पर भी साढ़े 5 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं। साढ़े 5 किलो मीटर लम्बी  सड़क से लगभग 1500 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तीनों  सड़कों का कार्य एक वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

About The Author