September 20, 2026

महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय डंडू राम के निधन पर जताया शोक

महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय डंडू राम के निधन पर एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन फॉर सोशल वेलफेयर , युवा सशक्तिकरण और कृषि विकास हिमाचल प्रदेश ने भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. स्वतंत्रता सेनानी डंडू राम का निधन 11 मार्च 2024 को उनके निवास स्थान बिलासपुर जिला के कुठेड़ा में हुआ था। संस्था के अध्यक्ष मोहन शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय डंडू राम का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि वे हिमाचल प्रजामण्डल के सक्रिय सदस्य रहे और अपने जीवन के स्वर्णिम वर्ष देश के सेवा में अर्पित किये। मोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश का हर एक नागरिक उनका ऋणी रहेगा और उनके आज़ादी के दिनों के संघर्ष को सदैव याद रखा जाएगा.

About The Author