केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा -मोदी सरकार ने हिमाचल मेें सुदृढ़ की रोड कनेक्टिविटी

केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षो में हिमाचल प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व विकास किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा की आज हिमाचल प्रदेश में हर तरफ टू-लेन और फोर लेन हाईवे बने हैं।ं जिसके कारण हिमाचल में यात्रा का समय पहले के मुकाबले लगभग आधा रह गया हैै। इससे जनता के पैसे व समय दोनों की बचत है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेषभर में विकास केे एक नए युग की शुरूवात हुई हैै। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सदैव हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना है और हिमाचल का विकास उनकी प्राथमिकताओं में हमेशा शीर्ष पर रहा है। इसीलिए एक छोटे पहाड़ी राज्य को पिछले 10 वर्षों में उन्होंने इतना दिया है जो पहले अकल्पनीय था। रेल हो, सड़क हो या हवाई साधन तीनों में हिमाचल प्रदेश ने आज बेहद उन्नति की है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षो में प्रधानमंत्री ने हिमाचल को कम से कम 50 हजार करोड ़ रूपए से अधिक की सड़कों की सौगात दी है। अगले एक वर्ष में हिमाचल की सड़कों पर लगभग एक लाख करोड ़रूपए खर्च किए जाएंगे।