आईपीएसअधिकारी रामेश्वर सिंह ठाकुर होंगे हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष

हिमाचल पुलिस में आईजी इटेलिजेंस नियुक्त आईपीएस रामेश्वर ठाकुर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष होंगे। राज्य सरकार की ओर से भेजी गई सिफारिश के बाद राज्यपाल ने इसकी मंजूरी दे दी है। अब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद शपथ का शेड्यूल जारी होगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने एक और कदम उठाया है, जिसके तहत पहले से सदस्य पद के लिए चयनित किए गए ओपी शर्मा की जगह अब एचपीयू से रिटायर डॉक्टर नैन सिंह को सदस्य के तौर पर सिलेक्ट किया गया है। यह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एजुकेशन विभाग में कार्यरत थे। इसके अलावा पहले से नोटिफाई पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा और धर्मशाला के रहने वाले कर्नल राजेश शर्मा रिटेन किए गए हैं। आईजी रामेश्वर सिंह ठाकुर वर्तमान में आईजी इंटेलीजेंस के पद पर तैनात हैं। आईजी रामेश्वर सिंह ठाकुर 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले रामेश्वर सिंह ठाकुर एसपीजी में भी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2016 में उन्हें बेहतर सेवाओं के लिए राष्ट्रपति मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले रामेश्वर सिंह ठाकुर वायु सेना में कार्यरत्त थे। वायु सेना में पांच साल की सेवाएं देने के बाद उन्होंने वर्ष 1994 में एचपीएस अधिकारी के रूप में पुलिस विभाग में ज्वाईनिंग दी थी। रामेश्वर सिंह ठाकुर ने एसपी सिरमौर के पद पर रहते हुए बेहतर कार्य किया था। आईजी रामेश्वर सिंह ठाकुर वर्तमान में आईजी इंटेलीजेंस के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह आईजी विजिलेंस के पद पर तैनात थे। ठाकुर वर्ष 2024 में पुलिस विभाग से सेवानिवृत होंगे। आईजी ठाकुर के दो बेटे हैं और दोनों बेटे वायु सेना में उच्चाधिकारी के पद पर तैनात हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *