हिमाचल प्रदेश साहित्य संवाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई गठित

हिमाचल प्रदेश साहित्य संवाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई का आज गठन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक प्रोफेसर वीर सिंह रांगडा ने विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में इकाई की विधिवत घोषणा की। इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख महीधर प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर पान सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। विश्वविद्यालय के इकडोल में अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका वैद्य और डॉ अश्विनी गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया । हिंदी विभाग की डॉ. सुनीता सचिव और अंग्रेजी विभाग की डॉ. पल्लवी सह सचिव का काम देखेंगीं। योगा विभाग की अर्पिता नेगी प्रचार-प्रसार प्रमुख व डॉ. पूनम चौहान सह प्रचार प्रमुख और डॉ. अशोक तिवारी कार्यालय प्रमुख रहेंगे। इसी के साथ संगीत विभाग के डॉ. मृत्युंजय, इकडोल अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. धर्मपाल, डॉक्टर लता और डॉक्टर मृदुला ठाकुर सदस्य के रूप में काम करेंगे।