प्रदेश में लंपी चर्म रोग से 290 की मौत,15 हजार पशु प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में पशुधन पर बड़ा खतरा मंडरा गया है। हिमाचल प्रदेश में पशुधन पर बड़ा खतरा मंडरा गया है। लंपी चर्म रोग इन बेजुबान की जान पर भारी पड़ रहा है। प्रदेश में करीब 24 लाख पशुधन है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की रोजी रोटी विशेषकर दुधारू पशुओं से ही चलती है। हिमाचल प्रदेश में पशुधन पर बड़ा खतरा मंडरा गया है। लंपी चर्म रोग इन बेजुबान की जान पर भारी पड़ रहा है। प्रदेश में करीब 24 लाख पशुधन है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की रोजी रोटी विशेषकर दुधारू पशुओं से ही चलती है। लेकिन, जून के बाद से पशुपालन से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालात यह हैं कि अब तक 15 हजार से अधिक पशु इस रोग की चपेट में आ गए हैं, जबकि 290 पशुओं की मृत्यु हो गई है। पशुपालन विभाग में स्टाफ की कमी है। वेटरनरी फार्मासिस्ट के 516 व वेटरनरी अधिकारी के 105 पद रिक्त हैं। पशुपालकों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अगर कोई पशु बीमार हो जाए तो उसे वेटरनरी अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन नहीं है। पशुपालक को अपने खर्चे पर पशु अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है।