प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जायेगा सेवा पखवाड़ा के रूप में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को प्रदेश भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। भाजपा द्वारा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश भर में महा रक्तदान अभियान चलाया जायेगा और प्रदेश के हर जिले में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। प्रदेश और जिला स्तर पर हेल्थ वोलेंटियर्स के साथ मिलकर इस महा रक्तदान अभियान को सफल बनाया जाएगा। इस दौरान ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी भी बनायी जायेगी। सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कम से कम 5 लोगों का ब्लड ग्रुप की-जांच करवाकर भाजयुमो केन्द्रीय कार्यालय द्वारा साझा किए गए लिंक पर पंजीकरण करवाने को कहा गया है ताकि एक बड़ी ब्लड ग्रुप की आधुनिक डायरेक्टरी बनाई जा सके। टीबी मुक्त भारत अभियान में सभी कार्यकर्ता कम से कम एक टीबी रोगी को जन भागीदारी से जिम्मेदारी लेने को भी कहा गया है। यह निर्धारित करना है कि गोदकर्ता कितने वर्ष न्यूनतम एक वर्ष ) तक और किस रूप में टीबी रोगी की सहायता करेंगे।
शिमला में 17 सितंबर को होगा महा रक्तदान अभियान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को सभी कार्यकर्त्ता समाज के साथ मिलकर उनके जन्मदिन को सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा के रूप में मनायंेगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर , 2022 तक सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। भाजयुमो द्वारा इस अवसर पर कुछ कार्यक्रम भी तय किए गए हैं। रक्तदान शिविर 2 अक्टूबर , 2022 तक जारी रहेगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती-महा वृक्षारोपण अभियान 25 सितंबर, 2022 को सभी प्रदेशों में मंडल स्तर पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक मंडल में न्यूनतम 100 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य तय किया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वृक्षारोपण अभियान में प्रत्येक मंडल में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम हेतु 4 सदस्यीय टोली का गठन किया है, टोली के प्रदेश संयोजक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर को नियुक्त किया गया उनके साथ चेयरमैन मिल्क फेडरेशन निहाल चंद, भाजपा प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी और चेयरमैन सक्षम गुड़िया बोर्ड रुपा शर्मा को कार्यक्रम प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया।