डबल इंजन सरकार ने हिमाचल के विकास को पहुंचाया नये क्षितिज पर: स्मृति ईरानी 

प्रदेष में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गये हैं। प्रदेष के नेताओं द्वारा जहां आये दिन रैलियां की जा रही हैं। वहीं केन्द्र के दिग्गज नेता भी इन दिनों हिमाचल पहंुच रहे हैैं। इसी कड़ी में आज केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रामपुर में एक महिला सम्मेलन में शामिल हुईं। स्मृति ईरानी ने कहा कि आज देश के पहले जनसेवक और नए भारत के पथ प्रदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के का जन्मदिन है। हिमाचल में डबल इंजन सरकार ने हिमाचल के विकास की गाथा को नए क्षितिज पर पहुंचाया हैं। केंद्र में मोदी सरकार और हिमाचल में जयराम सरकार ने मिलकर राज्य की समग्र प्रगति को गति देने के लिए बहुत अच्छा काम किया है। 30 साल बाद रामपुर को संस्कृत कोलाज मिला, लंबे समय से चली आ रही इस मांग को भाजपा सरकार ने इस कार्यकाल में पूरा किया लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस ने पिछले 30 वर्षों से केवल इसका सपना देखा था। सपने दिखाना कांग्रेस की पुरानी परंपरा है। कांग्रेस ने राज्य और केंद्र में लंबे समय तक सरकार का नेतृत्व किया लेकिन राज्य के लिए कुछ नहीं किया, हमारी सरकार ने रामपुर में उप तहसील दी , यह जयराम सरकार की ओर से इस विधानसभा को एक बड़ा तोहफा है। यह कांग्रेस का कल्चर है को वो अपनी बात पर कायम नहीं रहते, वे जो कहते हैं उसे कभी पूरा नहीं करते। कांग्रेस ने सुनिश्चित किया कि अटल सुरंग पूरी न हो, लेकिन मैं भाजपा सरकार की शुक्रगुजार हूं कि यह ऐतिहासिक सुरंग बनकर तैयार हो गई है और आज यह सुरंग विश्व प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इन दिनों कांग्रेस नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं और हाल ही में बिलासपुर के रहने वाले कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा पेश किया है। राम लाल ठाकुर ने भी माना कि कांग्रेस दिशाहीन और नेतृत्वविहीन है और हिमाचल में इस पार्टी में मुख्यमंत्री के कई सारे उम्मीदवार हैं। वैसे इस घटना से कांग्रेस की स्थिति बिल्कुल साफ है हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजनीति को एक नया दृष्टिकोण दिया है जहां उन्होंने देश की महिलाओं का ध्यान रखा और उन्हें अत्यधिक सम्मान दिया है। भाजपा देश के लोगों के लिए काम कर रही है जबकि कांग्रेस आराम कर रही है। भाजपा गरीबों की सरकार है और हम उनके उत्थान के लिए काम करते हैं। कांग्रेस के सत्ता में वापस आने की कोई गुंजाइश नहीं है। इस अवसर पर मंत्री गोविंद ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रशीमधर सूद, जिलाध्यक्ष अजय श्याम, अध्यक्ष कौल नेगी, युवराज बोध, अनीता और कुलवीर भी मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *