प्रदेश में शारदीय नवरात्रि की धूम- मां के जयकारों की गूंज

शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गए। पहले नवरात्रि को मां दुर्गा के शैलपत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की जा रही है। प्रमुख शक्तिपीठों में हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। विभिन्न शक्तिपीठों व मन्दिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां दुर्गा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कपाट खुलते ही श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए पंहुचना शुरू हो गए। मन्दिारों में कई तरह के अनुष्ठानों का आयोजन भी किया गया।