भाजपा पदाधिकारी वोटिंग कर तय करेंगे उम्मीदवारों के टिकट

हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले उम्मीदवारों की टिकट फाइनल करने के लिए भाजपा ने एक नया तरीका अपनाया है। चुनाव लिए भाजपा प्रत्याशियों की टिकट फैसला अब पार्टी के पदाधिकारी पर छोड़ दिया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि हिमाचल में चुनावों की घोषणा हो चुकी है और भाजपा भी जल्द अपने प्रत्याशी तय करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का प्रत्याशी कार्यकर्ताओं की राय से तय होगा। उम्मीदवारों की टिकट फाइनल करने से पहले जिला, मंडल व प्रदेश के पदाधिकारियों की वोटिंग करवाई जा रही है। मतदान के माध्यम से पदाधिकारियों की गुप्त राय ली जा रही है। इसके लिए दिल्ली से हेलीकॉप्टर में हर विधानसभा क्षेत्र में 17-17 मतदान पेटियां भेजी गई है। आज चार संसदीय क्षेत्रों में भाजपा द्वारा जिला बैठकों का आयोजन किया गया है। इसमें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला, मंडल के पदाधिकारी, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, मोर्चे प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्रियों और पंचायती राज संस्थानों में जीते प्रत्याशियों ने भाग लिया। ये सभी वोट डालकर प्रत्याशियों के लिए अपनी गुप्त राय देंगे। माना जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां जल्द ही अपने प्रत्याशियों की सूचि जारी करेगी।

About The Author