August 28, 2026

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना बहाली को मंजूरी

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों को दीपावली के उपहार के तौर पर 6 फीसद डीए बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही पंजाब कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय भी लिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। इसका सैद्धांतिक तौर पर कैबिनेट में फैसला हो गया है। इससे लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। सीएम ने कहा कि उन्होंने यह कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट दिया है।

About The Author