जयराम, जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
शिमला: देशभर में आज रोशनी के त्योहार दीपावली की धूम है. त्योहार को लेकर हर तरफ खुशी और उत्साह का माहौल है. देश के राजनीतिज्ञ और सभी लोग एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत दिग्गजों ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर सभी प्रदेश के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने लिखा कि प्रकाश एवं खुशियों के महापर्व “दीपावली” के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व मेरे समस्त प्रदेशवासियों के जीवन को नई ऊर्जा, प्रकाश, आरोग्य एवं समृद्धि से आलोकित करे! लक्ष्मी माँ से यही कामना करता हूं.
