February 5, 2026

एसजेवीएन ने उत्‍तर प्रदेश में आरंभ की 75 मेगावाट की परासन सौर परियोजना की कमीशनिंग

 

एसजेवीएन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने घोषणा की है कि कंपनी ने कानपुर, उत्तर प्रदेश के समीप जालौन जिले के कलपी तहसील में अवस्थित परासन सोलर पार्क में अपनी 75 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना की कमीशनिंग आरंभ कर दी है। परियोजना को कमीशनिंग करने संबंधी प्रक्रिया को इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। नन्द लाल शर्मा ने कहा कि यह परियोजना दो जलविद्युत और दो पवन विद्युत परियोजनाओं के अलावा एसजेवीएन की कमीशनिंग होने वाली तीसरी सौर ऊर्जा परियोजना होगी और इस परियोजना की कमीशनिंग के साथ एसजेवीएन की स्थापित क्षमता अब 2091.5 मेगावाट हो जाएगी।

About The Author