September 21, 2026

भाजपा का लक्ष्य सबका साथ; सबका विश्वास, सबका प्रयास और सबका विकास: अपराजिता सारंगी

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस रूपी नाव डूब चुकी है। कांग्रेस की हालात ऐसी है कि कांग्रेस की नाव को चलाले वाला कोई नहीं हैं। शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सारंगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं सम्मान के लिए प्रयासरत है और इस कार्य में सफल भी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश महिला श्रमशक्ति भागीदारी में देशभर में अव्वल है। सारंगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने प्रदेश में यह सुनिशिचत करने का अथक प्रयास किए हैं। हिमाचल प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेह 4500 से बढ़ा कर 9000 रूपये किया, आशा वर्करों का मानदेह 1000 से बढ़ा कर 4700 रूपये किया और सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेह 6300 रूपये से बढ़ाकर 7950 रूपये किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण परिवेश की महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने के लिए कृतसंकल्प है। इस दिशा में कार्य करते हुए हमारी सरकार ने 5247 स्वंय सहायता समूह का गठन किया। नारी नमन योजना के अंतर्गत प्रदेश की बसों में महिलाओं का किराया आधा किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए 31 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। अपराजिता सारंगी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 1984 के आम चुनावों में कांग्रेस ने लगभग 82 प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि 2019 के चुनावों में 88 प्रतिशत सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा, इससे स्पष्ट है कि है कि भारत कांग्रेस मुक्त होने की ओर अग्रसर है। कांग्रेस नीति और नियतविहीन पार्टी है और पूरे देश से लुप्त होने के कगार पर है। अपराजिता सारंगी ने कांग्रेस की गांरटियों पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में महिलाओं के लिए हवाई वादे कर रही है। 1500 प्रति महिला देने का बजट सालाना 3306 करोड़ रूपये है और पांच साल में 16530 करोड़ रूपये खर्च होंगे। ये कहां से आएंगे? कांग्रेस के नेता यह राशि किस योजना और बजट से खर्च करेंगे यह स्पष्ट करे, क्योंकि इस योजना के लिए बजट के प्रावधान के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है और यह मात्र झूठ का पुलिंदा है। उन्हांेने कांग्रेस से पूछा कि क्या यह गारंटियां छत्तीसगढ़ और राजयस्थान में लागू है। 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा भी वास्तविकता से परे है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां यह योजना क्यों लागू नहीं की गई? अपराजिता सारंगी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य में महिलाओं की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। महिलाओं के प्रति अपराध में राजस्थान पहले नंबर पर है। जबकि हिमाचल में महिलाओं की मान-सम्मान, मर्यादा की रक्षा सुनिश्चित की गई है। कांग्रेस के कार्यकाल में वृद्धावस्था पेंशन 80 वर्ष या अधिक आयु के बुजुर्गों को मिलती थी। जबकि भाजपा सरकार ने इसे घटा कर 60 वर्ष किया। इससे प्रदेश में 7 लाख 30 हजार लोग लाभान्वित हो रहे है। अपराजिता सारंगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार का होना अपरिहार्य है। हिमाचल प्रदेश को केंद्र की मोदी सरकार ने विशेष राज्य का दर्जा दिया है जिससे योजना पर खर्च का 90 प्रतिशत केंद्र वहन करता है और 10 प्रतिशत राज्य व्यय करता है। इससे प्रदेश के विकास को गति मिली है। डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल में बल्क ड्रग पार्क, मैडिकल डिवाइस पार्क, 6 मैडिकल कॉलेज और एम्स का उपहार दिया है। जिससे प्रदेश में रोजगार व व्यापार के अवसर बढ़े हैं। हिमाचल प्रदेश एशिया की 35 प्रतिशत फार्मा मांग को पूर्ण करता है और विश्व मानचित्र पर फार्मा हब के रूप में प्रसिद्ध है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से हिमाचल कोरोना टीकाकरण में दोनों चरणों में प्रथम आया है। डबल इंजन की सरकार से ही हिमाचल प्रदेश में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सकती है, विकास कार्यों को पूर्ण किया जा सकता है और कर्मचारियों की मांगों को यथासंभव पूर्ण किया जा सकता है।

About The Author