92 प्रत्याशियों ने नामांकन लिए वापिस – 413 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
प्रदेश विधानसभा के 12 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों नामांकन वापिस लेने की आज अंतिम तारीख थी नामांकन वापिस के अंतिम दिन तक प्रदेश भर में 92 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापिस लिए है. अब सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा, कांग्रेस, आप के, 68-68 प्रत्याशियों सहित कुल 413 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. प्रदेश में 551 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे थे. जो जाँच पड़ताल के बाद 505 रह गए थे. अंतिम दिन तक 92 उम्मीदवारों के अपने नाम वापिस लेने के बाद 413 योद्धा मैदान में रह गए हैं. सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशी मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी के जोगिंदर नगर विधान सभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं. जबकि सबसे कम 3-3 उम्मीदवार चुराह, लहौल स्पीति व दरँग से चुनाव लड़ रहे हैं.
