September 21, 2026

कांग्रेस कल, भाजपा 6 नवंबर को जारी करेगी चुनावी घोषणा पत्र

विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा 6 नवंबर को शिमला में चुनाव दृष्टि पत्र जारी करेगी । पार्टी प्रवक्ता करण नंदा ने ये जानकारी देते हुए बताया कि पहले यह दृष्टि पत्र आज जारी होना था, लेकिन पार्टी ने अब 6 नवंबर को दृष्टि पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दृष्टि पत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जारी करेंगे और इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय अनुराग ठाकुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहेंगे वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कल 5 नवंबर को शिमला में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पहले ही अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसके अलावा अधिकांश उम्मीदवार अपने अपने स्तर पर भी चुनाव घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं।

About The Author