September 21, 2026

भाजपा 5 साल के कार्य का दे रिपोर्ट कार्ड: सचिन पायलट

राजस्थान के पूर्व उप मुख्य्मंत्री सचिन पायलट ने आज प्रदेश में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया और कांग्रेस के लिए वोट मांगे। खास बात यह थी कि पायलट ने गहलोत सरकार की योजनाओं का हवाला देकर हिमाचल के लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में जब हमारी सरकार बनी तो पहली कैबिनेट की मीटिंग में पुरानी पेंशन योजना लागू करके दिखाई। हमारी सरकार जहां भी है हमनें पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया। जयराम ठाकुर सरकार ने पांच साल में भी पुरानी पेंशन योजना को लागू नहीं किया। बीजेपी वाले फंस गए। हां बोले तो मरे। ना बोले तो मरे। हां बोल दिया तो यूपी में लागू करना पड़ेगा। दिल्ली में लागू करना पड़ेगा। गुजरात में चुनाव है, वहां भी लागू करना पड़ेगा। पायलट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वह भूमि है जहां से निकले लोग देश की सुरक्षा कर रहे हैं। रिटायर्ड फौजी है, उनकी मदद कांग्रेस करना चाहती है। लेकिन बीजेपी ने नई स्कीम निकाली है।सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी एक अग्निवीर नामक योजना लाई है। बीजेपी फौज के पूरे ढांचे को हमेशा बदलान चाहते हैं। 4 साल नौकरी कराओं और चलता करो। ढ़ाई-तीन साल नौकरी करने वाला युवक क्यों अपनी जान न्यौछावर करेगा। पायलट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। इसलिए रोज प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को आना पड़ रहा है। पीएम कहते है प्रत्याशी मत देखों। फूल देखों। आपने प्रत्याशी उतार रखे हैं, तो जनता देखेगी। बीजेपी ने कहा कि हम किसान की आय दुगुनी करेंगे। लेकिन किसानों की आय दुगुनी नहीं हुई है। सेब उगाने वालों की आमदनी दुगुनी नहीं हुई। पीएम ने कालाधन लाने का वादा किया था। खातों में डालने की बात कही थी। पायलट ने कहा कि नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया। जब ये लोग विपक्ष में थे तो जीएसटी का विरोध करते थे। नए-नए स्लैब डालकर महंगाई बढ़ा रहे है। सचिन पायलट ने कहा कि मैं कई दिनों से हिमाचल प्रदेश में पांच साल पहले बीजेपी की सरकार बनी। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने काम नहीं किए। केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है, लेकिन जो वादें किए, उन्हें पूरा करने की कोशिश भी नहीं की। पायलट ने कहा कि सारे काम करना संभव नहीं है, लेकिन आप कोशिश करों, ईमानदारी से करों तो काम संभव है। जयराम ठाकुर के शासन में पेपर लीक हुए। भ्रष्टाचार हुआ। बीजेपी अपना संकल्प पत्र निकाल रही है। बीजेपी को पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए।स चिन पायलट ने पीएम मोदी को नाम लिए बिना कहा कि ये लोग भाषण देना जानते हैं। अर्थव्यस्था चलाना नहीं जानते हैं। अखबार में विज्ञापन देना जानते हैं। लोगों की बीच भाषण देकर भावनाओं को भड़काना जानते हैं। पायलट ने कहा कि हमने पांच साल विपक्ष में रहकर विधानसभा में विपक्ष की भूमिका निभाई। पांच साल लोगों के लिए संघर्ष किया। यही कारण है कि मैं जहां भी गया, सब लोग कह रहे है कि सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। सचिन पायलट ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क और रोजगार देने बीजेपी के बस की बात नहीं है।

About The Author