September 21, 2026

स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर किया गया नमन

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज राजधानी शिमला में पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में लाला लाजपत राय के योगदान की सराहना की और युवा पीढ़ी को उनके चरित्र एवं संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उपायुक्त ने लाला लाजपत राय के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भंटुगरू, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर और नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author