एग्जिट पोल से अधिक सीटों से जीत दर्ज करेगी भाजपा: जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी एग्जिट पोल और सर्वेक्षणों में भाजपा को बढ़त दिखाई जा रही है जबकि आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार एग्जिट पोल से अधिक
सीटों से भाजपा जीतेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा चलाए गए रिवाज बदलने के नारे को घर-घर तक पहुंचाया गया है और लोगों ने इसे अपनाया भी है। सभी एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 5 साल के कार्यकाल में विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया गया है जिसे देश भर में बेहतर आंका गया है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने के साथ ही कोरोना से दो वर्ष में विकास की रफ्तार में कुछ कमी आई। इसके बावजूद पांच सालों में रिकॉर्ड सड़कों का निर्माण हुआ।  बहुत काम किए गए हैं और बहुत से कार्य आगे करने को हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी एग्जिट पोल और सर्वेक्षणों में भाजपा को बढ़त दिखाई जा रही है जबकि आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार एग्जिट पोल से ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा चलाए गए रिवाज बदलने के नारे को घर-घर तक पहुंचाया गया है और लोगों ने इसे अपनाया भी है। सभी एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 5 साल के कार्यकाल में विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया गया है जिसे देश भर में बेहतर आंका गया है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने के साथ ही कोरोना से दो वर्ष में विकास की रफ्तार में कुछ कमी आई। इसके बावजूद पांच सालों में रिकॉर्ड सड़कों का निर्माण हुआ। बहुत काम किए गए हैं और बहुत से कार्य आगे करने को हैं।

About The Author