हिमाचल से बाहर माननीयों को मिलने वाली वीआईपी ट्रीटमेंट बंद,चंडीगढ़ हिमाचल भवन में ठहरने को चुकाने होंगे 1200

प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल से बाहर माननीयों को मिलने वाली वीआईपी ट्रीटमेंट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री से मिले आदेशों के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे अधिसूचना जारी कर दी। दिल्ली,चंडीगढ़ में ही नहीं बल्कि शिमला के विल्ली पार्क, में ठहरने पर भी उन्हे कमरे का पूरा किराया चुकाना होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन और हिमाचल सदन में एक रात के ठहरने का किराया अब 1200 चुकाना होगा। इसी तरह शिमला की विल्ली पार्क में वीआईपी डीलक्स और सुपर डीलक्स कमरों में ठहरने का भी विधायकों से अलग-अलग और पूरा किराया वसूला जाएगा। विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली और चंडीगढ़ में हिमाचल सदन और भवन मे मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री, सभी मंत्री, सांसद, विधायक, निगम और बोर्डो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सभी से आम हिमाचली की तरह किराया वसूल किया जाएगा। यही नहीं शिमला के विल्ली पार्क में वीआईपी रूम में एक रात ठहरने का ₹2000,सुपर डीलक्स रूम में एक रात ठहरने का रे ₹1600, जबकि डीलक्स रूम का किराया ₹1200 देना होगा। यह आदेश एचपीटीडीसी के शिमला स्थित होटल पीटरहॉफ के लिए भी लागू होंगे।
कल शिमला में हुई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने हिमाचल से बाहर विधायकों को मिलने वाली वीआईपी ट्रिटमेंट खत्म करने के आदेश जारी किए थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने भी इस पर अमल करते हुए इस बारे आज नोटिफिकेशन जारी कर दी।
हिमाचल पर 70,000 करोड से अधिक का कर्ज हैं। सरकार के इस फैसले से सरकारी खर्च में कितनी कमी आएगी यह तो आने वाला समय बताएगा।