September 21, 2026

प्रधानमंत्री की माता के निधन पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हीराबेन सादगी की मिसाल थीं और उनका पूरा जीवन निःस्वार्थ मूल्यों के लिए समर्पित रहा। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

About The Author