कुलदीप पठानिया बने प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष कुलदीप पठानिया को बनाया गया है। जिला चम्बा के भटियात से पांचवीं बार विधायक बने कुलदीप पठानिया को सर्वसम्मति से विधानसभा विधनसभा का अध्यक्ष चुना गया। सदन में उनके नाम की सहमति बनने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष के पद पर बिठाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विस अध्यक्ष के जीवन व राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला।