September 20, 2026

आज मनाया जा रहा है विश्व हिंदी दिवस, विदेशों में हिंदी को बढ़ावा देना है उद्देश्य

आज विश्व हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। विदेशों में हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल यह दिवस मनाया जाता है। 2006 में आज ही के दिन दुनियाभर में हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के के लिए नागपुर में पहली बार विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था। तब से यह दिन विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। पिछले वर्ष विश्व हिंदी दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन-यूनेस्‍को ने अपनी वेबसाइट पर भारत के विश्‍व विरासत स्‍थलों का हिंदी विवरण प्रकाशित करने पर सहमति जताई थी।

About The Author