September 21, 2026

13 जनवरी को सुखविंदर सरकार की पहली केबिनेट, कर्मचारियों में जगी ओपीएस बहाली की उम्मीद

प्रदेश की सुखविंदर सरकार की पहली मंत्रिमंडल की बैठक 13 जनवरी को होगी। यह बैठक राज्य सचिवालय में दोपहर 12 बजे शुरू होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह पहली बार है, जब कैबिनेट गठन के बाद हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पूर्व पहली कैबिनेट बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली और युवाओं को एक लाख रोजगार देने का वादा किया था। प्रदेशवासी लम्बे समय से केबिनेट गठन का इन्तजार कर रहे थे और अब सभी की निगाहें 13 जनवरी को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री कई बार ओपीएस बहाली का आश्वासन दे चुके हैं। मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की भी घोषणा किये जाने की उम्मीद है। इसके अलावा महिलाओं को 1500 रूपये की गारंटी के अलावा कांग्रेस द्वारा किये गए अन्य वायदे पूरे होने की प्रदेशवासी विशेष रूप से कर्मचारी नई सरकार से आस लगाये बैठे हैं।

About The Author