सुक्खू सरकार में मंत्रियों को मिले विभाग, धनीराम शांडिल स्वास्थ्य, रोहित ठाकुर होंगे शिक्षा मंत्री

सुक्खू सरकार ने कल देर रात मंत्रियों के पोर्टफ़ोलियो फाइनल कर दिए। मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू वित्त, गृह, योजना, कार्मिक विभाग देखेंगे जबकि जल शक्ति, परिवहन, भाषा एवं संस्कृति विभाग उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास रहेगा। धनीराम शांडिल स्वास्थ्य व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,चन्द्र कुमार कृषि और पशुपालन, हर्षवर्धन चौहान उद्योग, आयुष और संसदीय कार्यमंत्री मंत्री, जगत सिंह नेगी को राजस्व, बाग़वानी और जनजातीय विकास, रोहित ठाकुर को शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा, अनिरुद्ध सिंह को ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग सौंप दिया गया । वहीं विक्रमादित्य सिंह को पीडब्ल्यूडी और खेल विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।