पूर्व मंत्री मनसा राम के निधन पर मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मनसा राम का कल शाम निधन हो गया। शिमला के आई.जी.एम.सी. अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उपचाराधीन थे। समूचे मंडी क्षेत्र सहित प्रदेश भर में मंसाराम के निधन पर शोक प्रकट किया जा रहा है। मनसा राम 6 बार करसोग से विधायक रहे। उनके दामाद उप निदेशक स्वास्थ्य डॉ रमेश शर्मा ने अपने फेसबुक पर उनके निधन की सूचना दी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मनसा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मनसा राम ने लंबे समय तक प्रदेश की सेवा की और अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
इस बीच करसोग के विधायक दीपराज, पूर्व विधायक हीरालाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन ठाकुर व पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दयानन्द वर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने मनसा राम के निधन पर शोक जताया है।

About The Author