October 5, 2025

हिमाचल उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगी न्यायमूर्ति सबीना

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगी। देश के राष्ट्रपति ने उन्हें प्रदेश उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायालय के कार्यों का निर्वहन करने के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। ये नियुक्ति आज से लागू होगी। न्यायमूर्ति सबीना को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमजद-ए-सैयद के सेवानिवृत होने के चलते इस पद पर तैनाती दी गई है। इस संबंध में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने आज अधिसूचना जारी की है। न्यायमूर्ति सबीना इससे पहले भी 25 मई 2022 से 22 जून 2022 तक प्रदेश उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के कार्यों का निर्वहन कर चुकी हैं।

About The Author