September 21, 2026

मुख्यमंत्री का रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर बल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि युवाओं को रोज़गार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए सरकार खेल और शिक्षा का समायोजन करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में निकट भविष्य में खेल स्कूल और खेल महाविद्यालय खोलने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर बल देते हुए प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में नए तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू करने के भी निर्देश दिए।

About The Author