August 28, 2026

24 जनवरी को प्रदेश में भारी वर्षा व हिमपात का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हुए हिमपात व वर्षा के बाद सुबह शाम कड़ाके की ठण्ड जारी है। जनजातीय ज़िलों में अधिकतर स्थानों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वहीं मैदानी इलाकों में भी लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर भागों में आज दिन की शुरूआत खिली धूप के साथ हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न भागों में हिमपात व वर्षा की संभावना जताई है। विभाग ने कल 24 जनवरी को भारी हिमपात व वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

About The Author