September 21, 2026

राज्यपाल ने पूर्ण राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस की दीं शुभकामनाएं

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों की सुख और समृद्धि की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में हिमाचल प्रदेश उन्नति के नए आयाम स्थापित करते हुए हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास करेगा।

About The Author