प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस भवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर आज शिमला में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल की टुकड़ी ने ध्वज रक्षक जय प्रकाश की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और ध्वज गीत गाया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिये बहुत ही ऐतिहासिक हैं। आज के दिन प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल हुआ था। प्रदेश आज विकास के मॉडल के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से प्रदेश का विकास सम्भव हुआ हैं।
इस दौरान पूर्व विधायक आदर्श सूद, केहर सिंह खाची, आनंद कौशल, यशवंत छाजटा, यशपाल तनाईक, जितेंद्र चौधरी, जैनब चंदेल, अमित नंदा, वेद प्रकाश ठाकुर, भूपेंद्र कवंर, बलदेव ठाकुर, ऊषा मेहता, रिपना, वीरेंद्र बांशतु, आभा नेगी के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।