शहीदी दिवस पर शिमला में कांग्रेस नेताओं ने रखा दो मिनट का मौन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहदी दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उन्हें याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया। विक्रमादित्य सिंह ने इस मौके पर अपने सम्बोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से बापू के सत्य व अहिंसा के दिखाए रास्ते पर चलने व देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस दौरान राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर पार्टी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कांग्रेस सेवादल की टुकड़ी ने ध्वज रक्षक जय प्रकाश ठाकुर की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। सेवादल की सलामी टुकड़ी में सुनीता ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, नरेश वर्मा, नरेश ठाकुर व हेम चंद शर्मा शामिल थे।