September 21, 2026

केंद्र सरकार की दी गई सौगातों पर राजनीति न करे प्रदेश सरकार

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि इस बार का केंद्रीय बजट ऐतिहासिक होने वाला है और कांग्रेस के नेता केवल इस बजट को लेकर राजनीति करते हैं। आज भी कुछ कांग्रेस नेताओं ने केंद्र बजट को लेकर बयानबाजी की है और अभी तो केंद्र बजट आया भी नही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की उन्नति के लिए हमेशा बढ़-चढ़कर काम किया है और अगर किसी पार्टी ने हिमाचल के साथ द्वेष भावना से काम किया तो वह केवल कांग्रेस पार्टी है जिसने हिमाचल प्रदेश का औद्योगिक पैकेज भी छीन लिया था। हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री ने बिना मांगे हमेशा बड़ी सौगात दी है । चाहे वह बिलासपुर में एम्स हो या ऊना जिला में 1923 करोड़ की लागत से बनने वाला बल्क ड्रग पार्क और यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भी दिया है।
अगर हम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की बात करें तो हाल ही में कुल्लू मनाली रोड की डबल लेने बनाने के लिए भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया आगे बढ़कर काम कर रही है। इस रोड को डबल लेन बनाने में कुल खर्चा 500 करोड़ से भी अधिक आएगा। इससे हिमाचल में तरक्की होगी। शायद कांग्रेस पार्टी के नेता आलोचना के लिए आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने सुन्नी बांध पर 382 मेगावाट का हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश को दिया है यह सतलुज नदी पर बनेगा और इसकी कुल लागत 2615 करोड़ होगी इससे हिमाचल को कितना फायदा हो रहा है कांग्रेस के नेताओं को यह नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को सोच समझकर बयानबाजी करनी चाहिए।

About The Author