September 20, 2026

इलेक्ट्रिक वाहन निभायेंगे पर्यावरण संरक्षक की भूमिका

हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही, प्रदेश सरकार का परिवहन विभाग पूर्ण रूप से विद्युत वाहन उपयोग करने वाला देश व प्रदेश का पहला विभाग बन गया है। अन्य विभागों में भी शीघ्र ही परंपरागत ईंधन वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदले जाने की मुहिम चलाई जा रही है। वैश्वीकरण के इस दौर मंे मानव का भविष्य तभी सुरक्षित रहेगा, जब हमारा पर्यावरण-हमारा परिवेश संरक्षित होगा। इस दिशा में हिमाचल तेजी से अग्रसर हो रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार इस क्षेत्र के आधारभूत ढांचे के सृजन की दिशा में भी दृढ़ता से कार्य कर रही है। यही नहीं इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के टोकन टैक्स में भी छूट दी गई है। प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण उद्योगों को स्थापित करने के लिए उद्यमियों को सब्सिडी तथा अन्य प्रोत्साहन दिए जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए गंभीरता से कार्य किया गया है। इसके लिए लगभग 110 स्थानों तथा 700 सरकारी भवनों को चिन्हित किया गया है। इन चिन्हित स्थानों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने के क्षेत्र में हिमाचल देश का मॉडल राज्य बनेगा। इलेक्ट्रिक वाहन प्रदेश की परिवहन प्रणाली में मुख्य भूमिका निभाएंगे। हरित ऊर्जा राज्य बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अन्य क्षेत्रों में भी संकल्पबद्ध होकर कार्य विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं।

About The Author