February 5, 2026

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर प्रदेश सरकार कर रही राज्य के लोगों के साथ खिलवाड़ : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के जिला शिमला की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन समापन सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने आते ही जनविरोधी कार्य शुरू किया है। अपनी जिन गारंटियों के दम पर वो सत्ता में आयी थी आज उनकी बातें महज जुमला साबित हुई है। पानी के बिलों में बढ़ोतरी, तेल के दामों में वृद्धि उनकी दमनकारी नीतियों का परिणाम है। आर्थिक तंगी का रोना रोने वाली सरकार को हिमाचल जैसे छोटे राज्य में उपमुख्यमंत्री और 6 मुख्य संसदीय सचिव बनाकर फिजूलखर्ची की मिसाल कायम की है।
जिला शिमला की बैठक के दूसरे दिन पूर्व मेयर कुसुम सदरेट ने बूथ सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला तदोपारंत संजय सूद ने बजट पर चर्चा व स्वर्णिम बजट के पहलुओं पर प्रकाश डाला।
भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने डाटा मैनेजमेंट के व्यापक प्रयोग व पार्टी के कार्यों में अहम् भूमिका पर प्रकाश डाला व कार्यकर्त्ताओं को उसका अभ्यास करवा प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
नंदा ने कहा को भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर व्यापक रणनीति बना रही है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और पार्टी को ताकत बूथ पर है, बूथ की मजबूती ही पार्टी को मजबूती प्रदान करती है।
इस अवसर पर जिला भाजपा ने अपना राजनैतिक प्रस्ताव भी रखा व उस पर चर्चा की।
इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी संजय सूद, कुसुम सदरेट, प्यार सिंह कँवर, करण नंदा, विजय परमार, गगन शर्मा, अंजना शर्मा, रूपा शारदा, विजय ज्योति सेन, रणदीप कँवर व शिमला के तीनों मण्डलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

About The Author