सांसदों के प्रवास से बूथ स्तर पर भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : करण नंदा

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने जिला सिरमौर की कार्यकारणी बैठक में बूथ शशक्तिकरण अभियान, डाटा प्रबंधन एवं मन की बात कार्यक्रम के एक सत्र को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जल्द ही बूथ स्तर पर भाजपा के सभी सांसदों का प्रवास होने वाला है। बूथ-बूथ और घर-घर जाकर सभी सांसद जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों और केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में प्रस्तुत देश के बजट के बारे में अवगत करवाएंगे। सांसदों के प्रवास से भाजपा को सभी विधानसभा क्षेत्रों में और बूथ पर नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बूथ स्तर पर भाजपा सुनती है और आज की बैठक में मन की बात को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। किस प्रकार से बूथ पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा उसको लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सकारात्मक चर्चा हुई।
इस सत्र में जिला सिरमौर के सभी पदाधिकारी एवं नहान, शिलाई, रेणुका, पच्छाद और पांवटा साहिब मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।