September 23, 2026

भाजपा नेताओं ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से की मुलाकात

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी भाजपा नेताओं ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा राज्यपाल ने हिमाचल में उत्तम कार्य किया, जिस प्रकार से राज्यपाल ने हिमाचल में नशे के खिलाफ एक मुहिम कड़ी की वह अतिउत्तम रहा। इस अवसर पर भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सचिव प्यार सिंह कंवर और गौरव कश्यप भी उपस्थित रहे।

About The Author