September 22, 2026

सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना के अंतर्गत पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन योजना समिति की बैठक आयोजित

सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना के तहत स्थानीय लोगों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए आज उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन योजना समिति की बैठक की। उन्होंने परियोजना अधिकारियों को स्थानीय पंचायत व स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की अपील की ताकि कार्यपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत क्षेत्र के स्कूलों व स्वास्थ्य संस्थानों में परियोजना कार्यों के उपरांत किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसका भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है।
इस अवसर पर स्थानीय पंचायतों के प्रधानों ने भी अपने सुझाव रखें। उनकी मांग के अनुरुप पुनर्वास व समझौते के अंतर्गत प्रभावितों को मिलने वाली राशि को बढ़ाने की मांग की, जिस पर समिति ने इस संबंध में सरकार को अवगत करवाने की बात कही। समिति अध्यक्ष एवं उपायुक्त आदित्य नेगी ने संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधियों द्वारा अन्य सुझावों को भी सरकार के ध्यानार्थ लाने की बात कही। उन्होंने बताया कि जिला शिमला ग्रामीण क्षेत्र के चेवड़ी, भराड़ा, ओगली, बाग पंचायत तथा कुमारसैन की मोगड़ा पंचायत की भूमि इसमें सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि अधिनियम के अनुरूप भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनव्र्यवस्थापन में पारदर्शिता बरती जाएगी।

About The Author