September 22, 2026

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने जाखू मंदिर में शीश नवाया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गर्वनर जानकी शुक्ल ने शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
राज्यपाल रोप-वे से जाखू मंदिर गए। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में राजभवन के बाहर यह उनकी पहली यात्रा थी। उन्होंने भगवान हनुमान से हिमाचल प्रदेश के नागरिकों पर अपनी अपार कृपा बरसाने और सभी को अच्छा स्वास्थ्य देने की कामना की।

About The Author