September 22, 2026

मंडी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या

छोटी काशी मंडी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुई। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने परम्परानुसार मुख्यातिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल, मिल्कफेड के पूर्व अध्यक्ष चेत राम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर,अमित पाल सिंह,शशि शर्मा,तरुण पाठक सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

About The Author