February 5, 2026

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भंग करना दुर्भाग्यपूर्ण : कश्यप

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को निलंबित करने के बाद भंग कर दिया है यह एक दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। इस आयोग के साथ लाखों युवाओं के रोजगार का अवसर भी फिलहाल बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चयन आयोग को सुधारने का काम करना चाहिए था न कि भंग करने का। कश्यप ने कहा कि हजारों लोगों ने कई सरकारी नौकरियों के लिए एग्जाम भी दे रखे थे और उनको अपने परीक्षा के परिणामों का इंतजार था। पर अब वह इंतजार समाप्त हो गया है और जब तक चयन आयोग वापस स्थापित नहीं होगा या एक अन्य कार्य प्रणाली का निर्माण नहीं होगा तब तक इन युवाओं की उम्मीदों पर विराम लग गया है।

About The Author