September 22, 2026

धर्मशाला में होगा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं का आयोजन : डॉ. निपुण जिंदल

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), नई दिल्ली 16 अप्रैल 2023 को सीडीएस व एनडीए तथा 28 मई 2023 को सिविल सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए रखी गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस बैठक में संघ लोक सेवा आयोग के उप सचिव उज्जवल कुमार तथा अंडर सचिव दीप पंत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आगामी परीक्षाओं को लेकर परीक्षा पर्यवेक्षक तथा केंद्र प्रभारियों को जरूरी टिप्स भी दिए गए।
उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से परीक्षाओं के संचालन का काम पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल तथा बैठने की उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी।

About The Author