भाजपा शिमला मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भाजपा शिमला मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन पंचायत भवन शिमला में हुआ। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने की।
कार्यसमिति की बैठक में पहला सत्र को भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा द्वारा संबोधित किया। उन्होंने केंद्रीय बजट 2023 पर अपना व्याख्यान कार्यसमिति के समक्ष रखा। नंदा ने बताया कि आने वाले समय में भाजपा बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन भी करेगी जिसमें बजट को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस बार का बजट सप्त ऋषि बजट के नाम से जाना जाएगा और आने वाले 2024 के आम चुनावों में भाजपा का प्रचार पत्र यह आम बजट ही होगा।
मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश जाते द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और किस प्रकार से अगले तीन महीने का भाजपा का रोड मैप रहने वाला है उसको लेकर गणेश दत्त द्वारा कार्यसमिति को अवगत करवाया गया। भाजपा प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट ने बूथ सशक्तिकरण के बारे में कार्यसमिति को अवगत करवाया और बूथ सशक्तिकरण अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की।
भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद ने शिमला शहर में होने वाले नगर निगम चुनावों के बारे में कार्यसमिति से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि भाजपा आने वाले नगर निगम के चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से 41 वार्डों को फिर से 34 वार्ड किया गया है वह गलत है इससे जनता को असुविधा होगी।