February 5, 2026

धर्मशाला में ब्रिगेडियर शेर जंग थापा पार्क का उद्घाटन

पर्यटन के साथ मिलेगा बलिदानी वीरों के शौर्य को जानने का अवसर
हिमाचल प्रदेश को देव भूमि होने के साथ-साथ वीर भूमि होने का भी सौभाग्य प्राप्त है। पर्यटन की दृष्टि से यहां आने वाले सैलानियों को क्षेत्र के बलिदानी वीरों की शौर्य गाथा से भी परिचित करवाना चाहिए। धर्मशाला के मैक्लोड़गंज मार्ग में स्थित ब्रिगेडियर शेर जंग थापा पार्क का उद्घाटन करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। डीसी ने कहा कि हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि ‘हीरो ऑफ स्कर्दू’ नाम से विख्यात ब्रिगेडियर शेर जंग थापा का संबंध धर्मशाला से था। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर शेर जंग थापा के नाम पर स्थापित इस पार्क को और अधिक गरिमापूर्ण बनाने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा इसका स्तरोन्नयन और सौंदर्यीकरण किया गया।
उन्होंने कहा कि 25 फ़रवरी को ब्रिगेडियर शेर जंग थापा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर आज उन्होंने इस पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क से यहां आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को ब्रिगेडियर शेर जंग थापा की शौर्य गाथा के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ युवा पीढ़ी उनके बलिदान से प्रेरणा लेगी।

About The Author