September 22, 2026

जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक आयोजित

जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक आज भ्यूली में जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित वर्ष 2023-24 के बजट का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही जिला परिषद की स्थायी समितियों की बैठकों की कार्यवाही का भी अनुमोदन किया गया। जिला परिषद के गेस्ट हाउस तथा पंचायत भवन के कमरों की दरें निर्धारित करने तथा पंचायत भवन में स्थापित दुकानों के इकरारनामे का नवीनीकरण तथा किराया बढ़ोतरी करने बारे भी विस्तार से चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह पिछली बैठक में प्रस्तुत हुए प्रस्तावों पर हुए कार्य की प्रगति का ब्योरा समय पर दें ताकि बैठक के दौरान सदस्यों को उनके प्रस्ताव से संबंधित वस्तु स्थिति से अवगत करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न सदस्यों द्वारा उठाए गए मदों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि आम जनमानस से संबंधित समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जा सके।

About The Author